होली त्यौहार में पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले तीन बदमाश भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested three rogue brothers who attacked a police party deployed in a patrolling vehicle during Holi festival

होली त्यौहार में पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले तीन बदमाश भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : सिटी कोतवाली पुलिस ने होली त्यौहार में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है.जहां इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल दाखिल कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक होली त्यौहार के दौरान पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात आरक्षक और महिला आरक्षक से साथ बहस करते हुए तीनों भाई ने राय होकर हमला कर दिया. जिसके बाद इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया.
जहां इन आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और मारपीट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजू यादव पिता मनोहर यादव उम्र 23 साल, रविशंकर यादव पिता मनोहर यादव 25 साल, गौरी शंकरयादव पिता मनोहर यादव उम्र 24 साल संजय नगर चांटीडीह सरकंडा इन तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI