पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, हादसे में एसपी के वाहन चालक बलराम ठाकुर की मौत, इधर पुलिस गाड़ी से टकराई बाइक, सवार की गई जान
Scorpio collided with a tree, SP's driver Balram Thakur died in the accident, vehicle damaged, police engaged in investigation
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, हादसे में एसपी के वाहन चालक बलराम ठाकुर की मौत
धमतरी : धमतरी जिले से एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो वाहन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया. इस हादसे चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं स्कॉर्पियो का सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना नगरी थाना क्षेत्र सांकरा रोड की सुबह करीब साढ़े 9 बजे सांकरा की तरफ जाने के दौरान स्कॉर्पियो सूअर फर्म के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी और फिर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में चालक बलराम ठाकुर निवासी राजिम क्षेत्र जिला गरियाबंद की मौके पर ही मौत हो गई. इधर मामले की खबर मिलते ही पुलीस मौके पर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते करीब ढाई महीने से नगरी में अधिग्रहण किए वाहन को चलाने का काम कर रहा था. जो नगरी में पदस्थ एएसपी शैलेंद्र कुमार पांडे का वाहन चालक था. इधर मामले की खबर उनके परिजनों को दे दी गई. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पुलिस गाड़ी से टकराई बाइक, सवार की गई जान
जगदलपुर : लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरांगाव निवासी बुजुर्ग मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से जा टकराया. इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक धुरांगाव निवासी बुदरु नाग 61 साल होली की सुबह अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर चित्रकोट मार्ग स्थित बाजार चौक के पास जैसे ही पहुँचा तभी सामने में खड़ी पुलिस वाहन से जा टकराया.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पहले उसे लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र फिर उसके बाद मेकाज लाया गया. जहाँ उइलाज के दौरान मौत हो गई. शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



