चोरी के मामले में 5 साल से फरारी काट रहे वांटेड नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी, पुलिस ने चोर को भेजा सलाखों के पीछे

Success was achieved in arresting the wanted accused who was absconding for 5 years in a theft case, police sent the thief behind bars

चोरी के मामले में 5 साल से फरारी काट रहे वांटेड नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी, पुलिस ने चोर को भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी : पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. चोरी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी की लगातार तलाश जारी थी. 5 साल से फरार वाटेंड नाम का चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विजय कोटवानी पिता किशनचंद कोटवानी उम्र 50 साल साकिन गणेश चौक धमतरी ने 23 अप्रेल 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 13 टीन रिफांइड तेल और 1 टिन कतरी का जुमला 19,700/- रुपये को उसके दुकान को रात में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की. इस रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 457,380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया था.
इस मामले की जांच के दौरान अन्य दो आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार मुखबिर से खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी शंकर ढीमर और रवि नेताम को गिरफतार किया जा चुका था और दोनों आरोपियों के बयान के आधार पर एक अन्य अन्य आरोपी वांटेड उर्फ सोनू ध्रुव का पतासाजी किया जा रहा था.
लगातार घर से फरार होने और आरोपी के हर संभव प्रयास के बाद भी आरोपी नही मिला. जिसको मुखबिर लगाकर लगातार कोशिश करने के बाद आरोपी वाटेंड उर्फ सोनू ध्रुव पिता गोपाल ध्रुव उम्र 25 साल को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. उक्त आरोपी का का पहले भी थाना सिटी कोतवाली मे दर्ज अपराध क्र. 277/22 धारा 294, 323, 506, 34, 324 भादवि के तहत जुर्म दर्ज है.
आरोपी का नाम
वाटेंड उर्फ सोनू ध्रुव पिता गोपाल ध्रुव उम्र 25 साल साकिन दानीटोला स्कुल चौक धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI