नशे के खिलाफ अभियान में मिली कामयाबी, पुलिस ने पार्क के पास गांजा बेच रही महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The campaign against drugs was successful, the police arrested a woman selling marijuana near the park red handed and sent her behind bars
धमतरी : धमतरी में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में सिटी पार्क के पास गांजा बेच रही महिला को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि एक महिला जो कत्था रंग की साड़ी पहनी है सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में लोगो को अवैध तरीके से गांजा बेच रही है. इस खबर पर कोतवाली पुलिस द्वारा फौरन सिटी पार्क धमतरी पहुंचकर उक्त आरोपिया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर आरोपिया आरती रजक पति स्व राम रजक उम्र 50 साल पता रामसागर पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छग) के कब्जे से एक पीला रंग के कपड़े के थैला के अंदर खुला अवस्था में 330 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 3,000/- रुपये और नगदी रकम 200/- रुपये जुमला 3,200/- रुपये को जप्त कर आरोपिया के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
इस मामले की कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम, महिला आरक्षक सुनीता साहू, मीनाक्षी साहू, गोदावरी ध्रुव, सोनम शुक्ला, अनिता सिंग का विशेष योगदान रहा.
आरोपिया का नाम
आरती रजक पति स्व राम रजक उम्र 50 साल पता रामसागर पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



