प्रेमिका ने शादी के लिए किया मजबूर, प्रेमी ने रात को मिलने बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या, खेत के कुएं में मिली महिला की लाश, आरोपी गिरफ्तार

Girlfriend forced her to marry boyfriend called her to meet her at night and murdered her along with his friend woman body found in a well in the field accused arrested

प्रेमिका ने शादी के लिए किया मजबूर, प्रेमी ने रात को मिलने बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या, खेत के कुएं में मिली महिला की लाश, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद/बिन्द्रानवागढ़ : प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने कत्ल के आरोप में महिला के प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुभेदी ओटी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की कुमारी सुरेखा ओटी उम्र 18 साल जो घर से बिना बताये कही चली गई है. इस रिपोर्ट पर गुम इंसान कमांक 24/24 कायम कर गुम इंसान के पतासाजी में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान ग्राम बोईरगांव कुवंर सिह के खेत की तरफ प्रेम बाई खेत कुआ घुमने गयी तो कुवंर सिंह के खेत के कुएं को झांक कर देखी तो एक महिला की लाश कुएं के पानी में दिखी.
जिसके बाद लाश को कुएं से निकाल कर लाश को सुरेखा ओटी के रुप में पहचान की गई. चौकी बिन्द्रानवागढ के द्वारा मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया. मृतिका के शव का पीएम करवाया गया. इस मामले में पहली नजर में कत्ल का मामला पाया गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध क्रमांक 93/24 कायम कर मामला जांच में लिया.
वही पुलिस ने संदेही बाला राम मलिक, धनीराम नेताम से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी बालाराम मलिक का मृतिका के साथ दो महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिससे मोबाइल से बातचीत करता था. सुरेखा ओटी बार-बार शादी करने की बात करती थी.
जिससे परेशान होकर सुरेखा ओटी को फोन कर बुलाया जिस पर सुरेखा के परियाबाहरा रोड हिरो पेशन मोटरसाइकिल से गए करीब रात 9 बजे सुरेखा अपनी सहेली के साथ आने पर बालाराम ने सुरेखा को जंगल में ले गया. जंगल में शारीरिक दुष्कर्म करने लगा. तब मृतिका के द्वारा मना करने पर आरोपी बालाराम के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक दुष्कर्म कर कत्ल करने की नियत से मृतिका के छाती को दोनो घृटनो से और गाला को दोनो हाथ से दबाकर कत्ल करने के बाद मृतिका को मोटरसाकिल से ले जाकर बोईगांव कुएं के पास धनीराम ने मृतिका के सिर को ईंट से मारा और बोईरगांव के कुएं में फेक दिया. आरोपीयों द्वारा जुर्म कबुल करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
इस मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवार, सहा. उप निरीक्षक जोहान ध्रुव, सहा. उप निरीक्षक आशोक साहू, सहा. उप निरीक्षक मनीश वर्मा, प्र.आर. रामेश्वर महिलांगे, प्र.आर. चुडामणि देवता, आर. गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति, आर. परमेश्वर, आर. दुगेश, आर. इंदल, आर. मोती लाल, म.आर. धनेश्वरी साहू, म.आर. कंचन की भूमिका सराहनीय रहा.
आरोपी
01. बाला राम मलिक पिता जयनन मलिक उम्र 22 साल साकिन कटिंगपानी थाना धरमबाधा जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा)
02. धनीराम नेताम पिता दासुराम उम्र 30 साल साकिन मडवापथरा थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb