नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे 1 श्रद्धालु की दर्दनाक मौत, 8 घायल, पसरा मातम

A speeding trailer rammed into a stationary pickup truck on the national highway; one devotee returning from a pilgrimage to Dongargarh died tragically, and eight others were injured, casting a pall of gloom.

नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे 1 श्रद्धालु की दर्दनाक मौत, 8 घायल, पसरा मातम

राजनांदगांव : राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खराब होकर खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग निवासी एक परिवार डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र के भानपुरी नदी के पास नेशनल हाईवे स्थित साईं मिथिला ढाबा के नजदीक उनकी पिकअप अचानक खराब हो गई. वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसमें सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे. तभी नागपुर की तरफ से तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक युवक की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री पहुंचाया, जहां घायल आठ लोगों का इलाज जारी है.
पुलिस के मुताबिक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि आठ लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?