बच्चों के लिए स्वेटर लेने गई स्कूटी सवार नर्स को बाइक ने मारी टक्कर, मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया, पसरा मातम
A nurse riding a scooter who had gone to buy sweaters for the children was hit by a bike the shadow of the mother lifted from the heads of innocent girls mourning spread
दुर्ग : दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में दुर्ग शहर में आरटीओ ऑफिस के पास एक सड़क हादसे में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स की मौत हो गई. पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका नर्स संध्या यादव है शनिवार की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद स्कूटी से घर के लिए निकली. इस दौरान रास्ते में खालसा स्कूल के पास तिब्बत मार्केट गई. जहां उसने बच्चों के लिए स्वेटर ख़रीदा. लेकिन जब वह घर पहुंची तो बच्चों ने रंग पसंद नहीं आने की बात कही. इसके बाद संध्या घर की नौकरानी के साथ स्कूटी पर बैठकर स्वेटर बदलने चली गई. स्वेटर बदलने के बाद दोनों आरटीओ से जेल रोड होते हुए अपने घर जा रही थी.
इधर दुर्ग आरटीओ ऑफिस के सामने पानी की पाइपलाइन फूटने की वजह से निगम ने वहां मरम्मत के बाद गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था. सुरक्षा संकेत नहीं होने की वजह से पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के पांच बिल्डिंग के पास संध्या हड़बड़ा गई और उसकी गाड़ी का पहिया फिसल गया.
इस दौरान नौकरानी गड्ढे की तरफ गिरी. लेकिन संध्या सड़क की तरफ गिरी और उसी समय पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद संध्या को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत की पुष्टि की. मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि संध्या अपने 11 साल और 19 माह की दो बेटियों और पति सुरेश के साथ शासकीय आवास में रहती थी. इस हादसे में दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है. नर्स की मौत के बाद से परिजनों और उनकी बड़ी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने हादसे का जिम्मेदार दुर्ग निगम प्रशासन को ठहराया है. उनका आरोप है कि सड़क किनारे गढ्ढे को बंद करते वक्त वहां जानकारी के लिए सुरक्षा संकेत नहीं लगाए गए थे. इस लापरवाही के चलते उनकी बेटी हादसे का शिकार हुई और उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



