दोस्त-दोस्त न रहा, प्यार-प्यार ना रहा, प्रेमिका और दोस्त में प्रेम प्रसंग से सनका प्रेमी, जिगरी यार का कर दिया मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार
Friends are no more friends, love is no more love, lover got mad due to love affair between girlfriend and friend, murdered his best friend, two accused arrested
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में एक महिला से प्रेम-प्रसंग के चलते पहले प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक को रास्ते से हटाने उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 7 सितंबर को ग्राम जोरातराई रेलवे ट्रेक किनारे अज्ञात शव मिला था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी. मृतक की पहचान राजनांदगांव शहर के गौरीनगर निवासी अजय सिन्हा के रुप में की गई. इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुखबीर की खबर पर संदेही अनिल डौण्डे और तुलेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.
पुलिस की पूछताछ पर संदेही आरोपी अनिल डौण्डे ने पुलिस को बताया कि उसका एक महिला से 15 साल पहले से प्रेम संबंध था. जिसकी शादी किसी दुसरे से हुई थी. शादी के बाद अपने पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ राजनांदगांव वापस आई और उससे मदद मांगी. जिस पर वह उसे अपनी पत्नी बताकर एक किराये का मकान दिलवाया. इस दौरान एक बार कहीं बाहर जाने पर उसने मृतक अजय को अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी
इस बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी. मृतक अजय उससे मेलजोल रखने लगा. जिसकी खबर अनिल डौंण्डे को होने पर उसने उसकी कत्ल की प्लानिंग बनाई और बीते 7 सितंबर की रात उसे अपनी बाइक नम्बर CG04 LV 4927 पर बैठाकर जोरातरई ले गया. जहां उसने अपने अन्य साथी तुलेश साहू की मौजूदगी में रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी. फिर दोनों ने अजय के सिर पर पत्थर पटक कर और गर्दन में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में गौरीनगर निवासी आरोपी अनिल डौण्डे और मुढ़ीपार निवासी तुलेश साहू गिरफ्तार किया है.
आरोपी
अनिल डौण्डे उम्र 32 साल निवासी गौरी नगर
तुलेश साहू उम्र 32 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



