डायल 112 के पुलिसकर्मी से शराब के नशे में मारपीट, हथियार दिखाकर वर्दी फाड़कर गाड़ी जलाने की दी धमकी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Dial 112 policeman beaten up under influence of alcohol, threatened to burn vehicle by tearing uniform at gunpoint, 4 accused arrested

डायल 112 के पुलिसकर्मी से शराब के नशे में मारपीट, हथियार दिखाकर वर्दी फाड़कर गाड़ी जलाने की दी धमकी, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह शराब भट्ठी के पास सेंट जोसेफ कालोनी रोड में डायल-112 के पुलिसकर्मी से मारपीट की गई. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़कर 112 गाड़ी जला देंगे कहते हुए धमकी दी. पुलिसकर्मी सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की खबर पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे. इसके बाद पूरा विवाद हुआ है. मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. यह मामला अमलीडीह के जोसेफ कॉलोनी रोड का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तुलेश मनहरे ने बताया कि वे डायल-112 में जुलाई 2023 से कार्यरत हैं. 11 सितंबर को 112 को इवेंट मिला कि कुछ लोग शराब भट्टी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं. मौके पर डायल-112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां पर मौजूद चार लड़के शराब के नशे में विवाद करने लगे.
उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरु कर दी. आरोपियों ने अपना नाम अरुण चौहान, राजेश यादव, राहुल दीवान, रविंद्र भगत बताया. आरोपियों ने इस दौरान पुलिस जीप को जला देने की भी बात कही. इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को थाने लाया. आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
अरुण कुमार चौहान पिता स्व बिशेस्वर चौहान उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोडपाली थाना पटेवा जिला महासमुंद
हाल पता- बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
राजेश यादव उर्फ छोटू पिता महेश यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद
हाल पता- बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
राहुल दीवान उर्फ रामू पिता लीला राम दीवान उम्र 20 साल निवासी ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद
हाल पता- बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
रविन्द्र कुमार भगत पिता फकुवा राम भगत उम्र 40 साल निवासी ग्राम गुमतेल थाना मनोरा जिला जशपुर
हाल पता- बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t