पंचायत सचिव को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद, नाराज ग्रामीणों का धरना देकर अनिश्चितकामिन आंदोलन शुरु, चक्काजाम की चेतावनी
Villagers mobilized to demand the removal of Panchayat Secretary, angry villagers started indefinite agitation by staging a sit-in protest, warning of road blockade
महासमुंद/पिथौरा : महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किशनपुर के ग्रामीण पंचायत सचिव पुनीत राम सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं. कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई न होने से अब ग्रामीण आंदोलन की राह पर उतर आए हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पुनीत राम सिन्हा की अस्थायी पदस्थापना पिछले 6 साल से पंचायत किशनपुर में है. लेकिन उनकी हाजिरी ना के बराबर रहती है. जिसके चलते ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है.
आवेदन में मांग की गई है कि किशनपुर पंचायत से पुनीत राम सिन्हा को फौरन हटाकर स्थायी सचिव की नियुक्ति की जाए. साथ ही वित्तीय वर्ष 2020 से 2025 तक पंचायत में संचालित विभिन्न कार्यों और योजनाओं में किए गए कुल ₹1,59,80,570 (एक करोड़ उनसठ लाख अस्सी हज़ार पांच सौ सत्तर रुपए) के भुगतान का भौतिक सत्यापन कराया जाए. क्योंकि ज्यादातर बिल अपने परिवार के नाम पर काटा गया है.
प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने पिथौरा में रैली निकालकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सचिव को हटाकर स्थायी नियुक्ति नहीं की जाती. तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र करते हुए चक्का जाम किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



