पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक की रहस्यमयी मौत से मचा महकमे में हड़कंप, ड्यूटी से लौटकर रात बिताई और सुबह कमरे में मिली लाश

The mysterious death of a constable posted in the police line caused a stir in the department; he spent the night after returning from duty and his body was found in his room in the morning.

पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक की रहस्यमयी मौत से मचा महकमे में हड़कंप, ड्यूटी से लौटकर रात बिताई और सुबह कमरे में मिली लाश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जहां एक पुलिस आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठा लिया है. मृतक की पहचान आरक्षक अन्तोश खलखो उम्र 32 साल के रुप में हुई है. जो वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक अन्तोश खलखो सोमवार रात एमसीबी (MCB) जिले में अपनी पुलिस ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौटे थे. मंगलवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए. तो कमरे में उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली.
रात के कुछ समय बाद जब उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ घर पहुंचीं. तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था. आरक्षक फंदे से लटके हुए मिले.घबराए परिजनों ने फौरन पुलिस को खबर दी और उन्हें फंदे से उतारकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. अभी आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि वर्दी पहनने वाले जवान किस मानसिक दबाव से गुजरते हैं. आरक्षक की असमय मौत से पुलिस लाइन में शोक की लहर है. साथी जवान सदमे में हैं. और हर आंख नम है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB