पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 30 गांव के लोगों को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना का भी दे दिया पैसा

Cheating of crores of rupees on the pretext of doubling the money people of 30 villages were made victims villagers also gave money for PM Awas Yojana

पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 30 गांव के लोगों को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना का भी दे दिया पैसा

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में ग्रामीणों से करोड़ो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पैसे डबल होने का झांसे में आकरर 30 गांव के लोगों ने अपने पीएम आवास योजना का पैसा भी दे दिया. पीड़ितों की शिकायत पर चलगली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
पीड़ितों के मुताबिक शातिर ठगों का गिरोह किसी दूसरे राज्य से यहां आया था. उन लोगों ने पहले चलगली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव को अपना ठिकाना बनाया. इसके बाद भोले-भाले ग्रामीणों को अपनी निवेश योजना की जानकारी दी. ठगों ने दावा किया कि वे एक महीने में पैसे को डबल कर देंगे. लोगों को यकीन दिलाने के लिए उनसे ANTOFAGASTA नाम का फर्जी APP भी डाउनलोड कराया. बताया गया कि इसी APP के जरिए निवेश करना है. ठगों ने अपनी बातों से लोगों को इतना भरोसा दिलाया कि कई ग्रामीण उनके झांसे में आ गए. कुछ ग्रामीणों ने अपनी पूरी जमा पूंजी उन्हें दे दी तो कुछ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि को इस फर्जी APP में लगा दिया. धीरे-धीरे बात फैली तो दूसरे गांव के लोगों ने भी APP में पैसे लगाए. इसमें कुछ किसानों ने फसल की बिक्री से प्राप्त राशि भी इसमें लगा दी. ऐसा करके ठगों ने करोड़ों की रकम जुटा ली.ठगों ने इस दौरान कुछ ग्रामीणों को पैसा डबल करके दिया भी. इसके बाद जब दूसरे ग्रामीण अपनी मियाद पूरी होने के बाद एजेंट के पास पहुंचे तो वो वहां मिला ही नहीं. जब उसे फोन लगाया तो उसका फोन भी बंद आया.
ग्रामीणों का दावा है कि उनके साथ करीब 20 करोड़ की ठगी हुई है. जबकि पुलिस ने इस रकम की पुष्टि नहीं की है. जिले के पुलिस कप्तान  शैलेन्द्र पांडे का कहना है कि जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है.
इस मामले में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट ने बताया कि शिकायत पुलिस को मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. ठगी करने वाले गिरोह को जल्द से जल्द बलरामपुर पुलिस पकड़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb