11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी बृजेश गिरफ्तार, नाना की मौत का बहाना बनाकर ले गया जंगल, इलाके में दहशत का माहौल
Minor student of 11th standard raped, accused Brijesh arrested, took her to forest on the pretext of maternal grandfather's death, atmosphere of terror in the area
बालोद/डौंडी : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूली नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया. आरोपी बृजेश हिड़को एक छात्रा को उसके नाना की मौत का बहाना बनाकर जंगल ले गया. जहां उसके साथ जबर्दस्ती की गई. घटना से क्षेत्र में सनसनी और चिंता का विषय बन गई है.
इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद डौंडी पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है.
पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि एक साल पहले जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी. तब भी आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. अब इस मामले पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि आरोपी बदमाश किस्म का है. पहले और कितने मामले दर्ज हैं. इसकी जांच की जा रही है. यह घटना स्थानीय समुदाय में आक्रोश और भय का कारण बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



