10वीं की छात्रा ने ठुकराया प्यार का प्रस्ताव, सिरफिरे युवक ने घर लौट रही बालिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Class 10 student rejected his love proposal, a crazy young man attacked the girl returning home with a knife, accused arrested

10वीं की छात्रा ने ठुकराया प्यार का प्रस्ताव, सिरफिरे युवक ने घर लौट रही बालिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बालोद : बालोद जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान युवक ने छात्रा को रोककर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
इस घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह मामला एक तरफा प्रेम का है. आरोपी युवक ने छात्रा को प्रेम प्रस्ताव दिया लेकिन छात्रा के मना करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI