लापता महिला का फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, ससुराल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच
Dead body of missing woman found hanging, sensation spread in the area, in-laws accused of murder, police is investigating the case.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 18 तारीख की सुबह घर से लापता महिला का शव जंगल में फंदे पर लटका हुआ मिला है. मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम क्वे लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की लाश डौंडी थाना क्षेत्र के सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर गांव के बीच जंगल में मिली है. मृतिका दुलेश्वरी साहू उम्र 33 साल ग्राम सुरडोंगर की रहने वाली है. मृतिका के 2 बच्चे भी हैं. मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
मायके नहीं जाने देने पर महिला घर से निकल गई थी. उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि महिला ने खुदकुशी की है या कुछ और मामला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



