रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी परिवार पर हमला, कार का शीशा तोड़कर मारपीट, सोने की चेन लूटने का आरोप, शहर में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Business family attacked in broad daylight in Raipur; car window smashed and family assaulted; gold chain allegedly snatched; incident sparks panic in the city; police investigating.

रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी परिवार पर हमला, कार का शीशा तोड़कर मारपीट, सोने की चेन लूटने का आरोप, शहर में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर एक कारोबारी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है. घटना लालपुर ब्रिज के नीचे हुई. जहां कुछ लोगों ने पहले कारोबारी की कार पर पत्थर फेंककर पीछे का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद कार से नीचे उतरने पर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया. मारपीट के दौरान कारोबारी के गले से सोने की चेन लूटने का भी आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित कारोबारी पंकज मेघानी, निवासी बाबा गेलाराम नगर, देवपुर, डूमरतराई स्थित शुभम ट्रेडर्स के संचालक ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने भाई नीरज मेघानी, चचेरे भाई और दोस्तों तनीष खेमानी और गुरुदास पंजवानी के साथ अपनी हेरियर कार (CG04 QT 8388) से नाश्ता करने निकले थे.
जैसे ही उनकी कार लालपुर ब्रिज के नीचे पहुंची. झोपड़ियों की तरफ से किसी ने कार पर पत्थर फेंक दिया. जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया. कार रोककर जैसे ही सभी नीचे उतरे. झोपड़ियों से कई लोग डंडे, सरिया, पत्थर, हथौड़े, ईंट और कुल्हाड़ी लेकर बाहर आ गए.
आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कारोबारी समेत उनके साथियों के साथ जमकर मारपीट की. धक्का-मुक्की के दौरान पंकज मेघानी के गले से सोने की चेन भी गायब हो गई. जिसे लूटे जाने का आरोप लगाया गया है.
वारदात के बाद पीड़ित और उनके साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर कार से मौके से निकल गए. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?