छत्तीसगढ़ में बूचड़खाने ले जा रहे 26 पशुओं से भरे ट्रक पर पुलिस का शिकंजा, वाहन जप्त, आरोपी वाल्मीक साकेत को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police crack down on a truck transporting 26 animals to a slaughterhouse in Chhattisgarh; the vehicle was seized, and the accused, Valmik Saket, was arrested and sent behind bars.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिला में मरवाही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया हैपशुओं ट्रक में पशुओं भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा था. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19-20 जुलाई की दरम्यानी रात खबर मिली कि एक ट्रक में बड़ी तादाद में पशुओं को अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाया जा रहा है. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने दानीकुंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की. इसी दौरान ट्रक नम्बर UP 70 GT 3794 को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने लगा. पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कुम्हारी बस स्टैंड के पास ट्रक को रोकने में कामयाबी हासिल की.
जांच के दौरान ट्रक के भीतर 26 पशु मिले. पुलिस ने ड्राइवर से पशु परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज, अनुमति पत्र और अन्य आवश्यक कागजात पेश करने को कहा. लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका.
इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को ट्रक से बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया. वहीं ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी चालक वाल्मीक साकेत उम्र 30 साल निवासी रोहिया, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना (मध्यप्रदेश) के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 111 के तहत जुर्म दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
साकेत उम्र 30 साल निवासी रोहिया, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना (मध्यप्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



