शिक्षा होगी महंगी, छग में 5.71 लाख से ज्यादा छात्रों को देना होगा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की फीस दोगुना, आवेदन शुल्क भी बढोत्तरी
Education to become more expensive, with over 5.71 lakh students in Chhattisgarh facing double fees for Class 10 and 12 board exams, and increased application fees.
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क को बढ़ा दिया है. नियमित परीक्षार्थियों को अंकसूची और प्रति विषय प्रैक्टिकल मिलाकर कुल 460 रुपये देने होते थे. अब छात्रों को 800 रुपए देने होंगे. यह बढ़ोंतरी 2026-27 सत्र से लागू हो जाएगी. सरकार के इस फैसले के खिलाफ अभिभावक और छात्र संगठनों ने इस पर नाराजगी जतानी शुरु कर दी है.
वहीँ, बाहरी राज्यों और नए पंजीयन कराने वाले छात्रों को अब 1,540 रुपये के बजाय 2,000 रुपये खर्च करना होगा. SC/ST छात्रों की पंजीयन शुल्क 560 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है.
नमांकन शुल्क 80 से बढ़ाकर 200, अतिरिक्त विषय 110 से 250, एक विषय द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 280 से 400, दो विषय द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 340 से 600, दो से ज्यादा विषय क्रेडिट योजना द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 640 से 1000, स्वाध्यायी छग राज्य से बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 से 2000 तक किया गया है. मण्डल में पूर्व प्रचलित मदों में से जिस मद के शुल्क की वृद्धि नहीं की गई है. उन मदो की शुल्क पूर्व की भांति यथावत रहेगी. उपरोक्त वृद्धित दरें शिक्षा सत्र 2026-27 से आगामी आदेश तक लागू रहेगी.
बता दें कि अभिभावक और छात्र संगठनों ने इस पर नाराजगी जतानी शुरु कर दी है. मध्यम और गरीब तबके के परिवारों के लिए एक साथ इतनी रकम जुटाना चुनौतीपूर्ण होगा. छात्र संगठनों का मानना है कि शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्र में इतनी बड़ी वृद्धि अनुचित है और इसके खिलाफ ज्ञापन सौंपने की तैयारी भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
20 फरवरी से 18 मार्च के बीच होगी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी परीक्षाओं के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण, पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण, पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 के मध्य आयोजित होगी.
| मद | पहले (₹) | अब (₹) |
| नियमित परीक्षा शुल्क (कुल) | 460 | 800 |
| आवेदन फॉर्म शुल्क | 80 | 150 |
| एक विषय की परीक्षा | 280 | 400 |
| दो विषय (अवसर परीक्षा) | 340 | 600 |
| प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति | 80 | 80 (कोई बदलाव नहीं) |
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं. छात्र 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.



