अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, तहसीलदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने फिंगर लगाकर निकाला नंबर, फिर घरवालों को दी जानकारी

Tehsildar's son dies in road accident after being hit by an unknown vehicle; police retrieved his number using a fingerprint and then informed his family.

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, तहसीलदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने फिंगर लगाकर निकाला नंबर, फिर घरवालों को दी जानकारी

बिलासपुर : बालोद जिले में पदस्थ तहसीलदार हनुमंत सिंह श्याम के बेटे मणिंद्र भूषण सिंह श्याम की बिलासपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी के पास मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हुआ. पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सकरी के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा छात्र मंगलवार की सुबह घूमने के लिए निकला था. कलेक्टोरेट के पास जिला कोर्ट के सामने भारी वाहन के ड्राइवर ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे की खबर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया गया. पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया.
राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार हैं. उनकी पोस्टिंग वर्तमान में बालोद जिले में है. उनका बेटा मणिंद्र भूषण सिंह श्याम उम्र 23 साल सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वे अपनी बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे.
बाइक सवार मणिंद्र भूषण कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे थे. इसी दौरान भारी वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में बाइक सवार छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को देकर घायल को सिम्स पहुंचाया.
सिम्स में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. हादसे की खबर पर सिविल लाइन पुलिस ने शव का पीएम कराया. पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया.।
फिंगर लगाकर निकाला नंबर, फिर स्वजन को दी जानकारी
हादसे की खबर पुलिस को देकर आसपास के लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया. वहां पर मौजूद लोगों ने छात्र के मोबाइल को जेब से निकाला. मोबाइल फिंगर लाक था.
किसी ने छात्र का अंगूठा लगवाकर उसके मोबाइल के लाक को खोला. इसके बाद उसे काॅल लाग पर मिले कई नंबरों पर काॅल किया गया.
सुबह-सुबह की हादसा होने की वजह से कई लोगों ने काॅल रिसीव नहीं किया. एक नंबर पर काॅल रिसीव हुआ. जिसके बाद छात्र की पहचान हो सकी. तब स्वजन को पूरे मामले की जानकारी दी गई.
स्वजन पहुंचे अस्पताल, पीएम के बाद सौंपा शव
इस हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार हनुमंत सिंह श्याम समेत स्वजन सिम्स पहुंचे. यहां पर स्वजन की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया. पंचानामा के बाद शव का पीएम कराया गया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसके कारण मौत की आशंका है. फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
सीसीटीवी फुटेज से होगी दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. सुबह चार बजे के करीब कलेक्टोरेट रोड पर आने जाने वालों की संख्या कम थी. इसकी वजह से दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लिया है. इसके आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान की जा रही है. वाहन की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB