ट्रक में जा टकराई कार, सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत, एक जवान की हालत नाजुक, CM ने जताया दुःख
Four soldiers of the 201st Cobra Battalion died tragically in a road accident after their car collided with a truck. One soldier is in critical condition. The Chief Minister expressed grief.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें कार में सवार 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते आसपास चीख पुकार मच गई और किसी तरह मृत और घायलों को गाड़ी से निकाला गया. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें कार में सवार 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कार में सवार होकर कोबरा बटालियन के पांच जवान रायपुर जा रहे थे. धमतरी जिले के मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अनियंत्रित रुप से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की.
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे. लेकिन तेज रफ्तार और ट्रक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या ट्रक चालक की लापरवाही या वाहन की तकनीकी खराबी हादसे की वजह थी.
मृतक राजकुमार गोंड, कॉन्सटेबल बलिया यूपी के है. मृतक मुकेश कुमार हवलदार, झारखंड के है. मृतक हीरालाल नागर.. कार चालक सिविलियन , रीवा मध्यप्रदेश के है. मृतक उमेद सिंह ..एसआई, झुंझनु राजस्थान के है, बिहार निवासी …कॉन्स्टेबल अभिमान राय, घायल है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित जवानों का यह निधन अत्यंत हृदयविदारक और अपूरणीय क्षति है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



