घर पर अकेली ट्यूशन टीचर ने बाथरुम में लगाई आग, बेटा डॉक्टर, बेटी MBBS की कर रही पढ़ाई, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Alone at home, a tuition teacher sets herself on fire in her bathroom; son is a doctor, daughter is pursuing MBBS, family mourns, police investigate.
दुर्ग : दुर्ग जिले के सेक्टर-8 में मंगलवार शाम रजनी देवांगन उम्र 50 साल की बाथरुम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और CSP समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रजनी देवांगन ट्यूशन पढ़ाती थीं. परिवार की आर्थिक हालत सामान्य थी. उनका बेटा डॉक्टर है. जबकि बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. जब परिजनों को काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा. वहां बाथरुम में महिला की लाश मिली.
घटना स्थल पर बाथरुम का प्लास्टिक का दरवाजा जला मिला. इसके अलावा अंदर माचिस की एक तीली भी नजर आई है. इन हालत को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है. हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है. फॉरेंसिक टीम ने बाथरुम और आसपास के हिस्से से सबूत जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी.
पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



