एडिशनल ड्रग कंट्रोलर को सरकार ने किया सस्पेंड, इधर कोतवाली थाने के एसआई पर रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई, लाइन अटैच

The government suspended the Additional Drug Controller, while the Raipur Police Commissioner took strict action against the Kotwali police station's SI, attaching him to the line.

एडिशनल ड्रग कंट्रोलर को सरकार ने किया सस्पेंड, इधर कोतवाली थाने के एसआई पर रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई, लाइन अटैच

एडिशनल ड्रग कंट्रोलर को सरकार ने किया सस्पेंड

रायपुर : नकली दवाओं से जुड़े एक गंभीर मामले में लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि नेताम ने कार्यालयीन समय के दौरान आरोपितों के साथ सार्वजनिक स्थान पर बैठक की और मामले से जुड़ी फाइल भी दिखाई.
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं. जिन्हें जशपुर भेज दिया गया है. नियंत्रक कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की जांच में पाया गया कि सारंगढ़ निवासी खेमराज बानी और उनकी पत्नी, जो नकली दवाओं के मामले में आरोपित हैं. उनके साथ मोतीबाग स्थित टेन कैफे (कॉफी हाउस) में दोपहर करीब ढाई बजे बैठक की गई. यह बैठक कार्यालयीन समय में हुई और संबंधित फाइल भी दिखाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कोतवाली थाने के एसआई पर रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई, लाइन अटैच

रायपुर : कोतवाली थाना रायपुर में पदस्थ एसआई प्रवीण कुमार प्रधान को लाईन अटैच कर दिया गया है. रायपुर पुलिस कमिश्नर ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान कार्य में गंभीर खामियां पाई गईं. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच करने के निर्देश दिए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB