स्कूल में घुसकर शिक्षक पर लाठी-डंडे से किया हमला, ट्रक से कुचलने की धमकी, गुरुजी घायल, आरोपी प्रदीप गिरफ्तार, लोगों में चिंता का माहौल

A teacher was attacked with sticks and clubs after the assailant entered the school; the attacker also threatened to run him over with a truck. The teacher sustained injuries, the accused—identified as Pradeep—has been arrested, and the incident has caused concern among the public.

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर लाठी-डंडे से किया हमला, ट्रक से कुचलने की धमकी, गुरुजी घायल, आरोपी प्रदीप गिरफ्तार, लोगों में चिंता का माहौल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर सहायक शिक्षक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर नशे की हालत में पहुंचे एक युवक ने स्कूल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की. इसके बाद सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. आरोपी ने शिक्षक को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की धमकी भी दी. वारदात के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
दोपहर में स्कूल परिसर में घुसा आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे बसंतपुर थाना क्षेत्र की वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में आरोपी प्रदीप मरावी पहुंचा था. विद्यालय के कार्यालय के सामने नशे की हालत में आरोपी ने पहुंचते ही उसने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. आरोपी स्कूल कर्मचारियों को धमकाने के साथ गाली-गलौज करने लगा. और फिर सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में शिक्षक के सिर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं. अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और कर्मचारी परेशान हो गए. इसी दौरान आरोपी सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता के पास पहुंच गया.
लाठी-डंडे से किया हमला, शिक्षक घायल
आरोप है कि प्रदीप मरावी ने सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में शिक्षक के सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं. शिक्षक पर हमला होते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. घटना से छात्र भी घबरा गए. शिक्षक की मदद के लिए आवाज सुनकर स्कूल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे. हमले के दौरान आरोपी ने शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी. उसने ट्रक से कुचलकर हत्या करने की बात कही. जिससे मामला और गंभीर हो गया.
डायल 112 को दी गई घटना की खबर
स्कूल में मारपीट और धमकी की घटना के बाद फौरन डायल 112 को खबर दी गई. खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस शिक्षक और आरोपी को अपने वाहन से वाड्रफनगर चौकी लेकर पहुंची. वहां शिक्षक से घटना के बारे में पूछताछ की गई और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू हुई.
पुराने मामले को लेकर आरोपी में थी नाराजगी
पुलिस पूछताछ में सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी प्रदीप मरावी ने पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था. उस मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था. शिक्षक के मुताबिक इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने दोबारा स्कूल पहुंचकर मारपीट की. पुलिस ने इस जानकारी को भी मामले की जांच में शामिल किया. पुराने विवाद और घटना के पीछे की हालात को लेकर पूछताछ की गई.
आरोपी ने पूछताछ में कबूल की वारदात
शिक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इसके बाद प्रदीप मरावी से पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया.
स्कूल परिसर की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर शिक्षक पर हमला किए जाने की इस वारदात ने विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जिस समय घटना हुई. उस दौरान विद्यालय में छात्र और कर्मचारी मौजूद थे. ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करना गंभीर सुरक्षा संबंधी मामला है. घटना से यह सवाल भी उठ रहा है कि विद्यालय परिसरों में शिक्षकों, कर्मचारियों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में दर्ज शिकायत और मिले सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb