दशहरा से वापस लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत, आठ घायल, दो घायलों की हालत नाजुक, पसरा मातम

Three people including two women died eight were injured two were in critical condition when the tractor trolley of villagers returning from Dussehra overturned mourning spread

दशहरा से वापस लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत, आठ घायल, दो घायलों की हालत नाजुक, पसरा मातम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें से दो घायलों की हालत नाजुक है. जिनको मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. 
हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
इस हादसे में रनिका बाई उम्र 16 साल, हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. और भगवती सिदार उम्र 15 साल, सुनीता कोरवा उम्र 50 साल, चन्दन कुंवर उम्र 45 साल, नंदू बाई उम्र 40 साल, सिरोमती उम्र 16 साल, पुष्पांजली उम्र 15 साल, गीता सिदार उम्र 21 साल बुछु राम घायल हो गए हैं. ये सभी तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा और ऊपर पारा इलाके के रहने वाले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb