जशपुर में दिनदहाड़े युवक का कत्ल, आरोपियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, एक हफ्ते में दूसरी हत्या की वारदात
Murder of a young man in broad daylight in Jashpur the accused attacked him with a sharp weapon and killed him second murder incident in a week
जशपुर : जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड के बाद दिनदहाड़े कत्ल का मामला सामने आया है. कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला में फिर से एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया. कत्ल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ठीरु बताया जा रहा है. मृतक शाम करीब 6 बजे के करीब खेत से काम कर लौट रहा था तभी अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक के शरीर और चेहरे पर कई निशान हैं. बताया जा रहा है कि चुल्हापानी बटईकेला निवासी मृतक का खून से लथपथ शव चुल्हापानी केवटिन डांड के बीच पक्का घर के बगल में उसका शव पड़ा था.
ग्रामीणों के द्वारा घटना की खबर कांसाबेल थाना को दी गई है. आपको बता दें कि इसी हफ्ते बटईकेला में एक महिला की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी. इस मामले के 2 आरोपी अभी भी फरार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



