मानव तस्करों के चंगुल से पुलिस ने बचाई चार नाबालिग लड़कियां, हिरासत में दलाल युवक, पांच साल में लापता 350 महिलाओं का नहीं मिला सुराग

Police rescued four minor girls from the clutches of human traffickers, young broker in custody, no clue found about 350 women missing in five years

मानव तस्करों के चंगुल से पुलिस ने बचाई चार नाबालिग लड़कियां, हिरासत में दलाल युवक, पांच साल में लापता 350 महिलाओं का नहीं मिला सुराग

सरगुजा : सरगुजा जिले में मानव तस्करी का गंदा धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. उदयपुर पुलिस ने चार नाबालिक लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचा लिया. पुलिस ने मानव तस्करी में शामिल होने की शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी नाबालिग लड़कियों को बनारस ले जाने की प्लान बना रहा था. लेकिन पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा गांव में मानव तस्करों ने चार नाबालिग लड़कियों और दो नाबालिग लड़कों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें घर से बाहर निकाल लिया था. तस्कर इन बच्चों को ऑटो में बैठाकर पहले उदयपुर लाए और फिर वहां से बस के जरिए उन्हें बनारस ले जाने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की खबर पर कार्रवाई की और सभी को उदयपुर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में नाबालिग लड़कियों ने बताया कि तस्करों ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया था और उनके परिवार वालों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. तस्करों ने उन्हें अंबिकापुर ले जाने की बात कही थी.
स्थानीय गांव वालों के मुताबिक तस्कर उन्हें उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में स्थित ईंट भट्टों में ले जाने की प्लान बना रहे थे. इस घटना से पहले भी सरगुजा जिले से कई लड़कियां और नाबालिग लड़के ईंट भट्टों में बंधक बनाकर काम करने के लिए भेजे गए थे.
उदयपुर पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया और तस्करी में शामिल व्यक्ति से पूछताछ जारी है. पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI