तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

A speeding pickup truck hit a bike, killing the youth. Family members and Bhim Army activists staged a road blockade after the accident.

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. पिकअप ने बाइक को टक्कर मारदी इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बनडभरा निवासी तरुण बंजारे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था. तभी चांपा-बिर्रा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी. वहीं बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया.
घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया.
मौके पर चांपा एसडीएम, एसडीओपी और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी. प्रशासन की तरफ से 25 हजार रुपये और वाहन मालिक की तरफ से एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा के बाद परिजनों ने चक्का जाम खत्म किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB