नौकरी से निकालने की धमकी देकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली दो महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, आरोपी पार्षद पति रमेश बंजारे गिरफ्तार

Two women employees who collect garbage door to door were molested by threatening to fire them from their jobs accused councilor husband Ramesh Banjare arrested

नौकरी से निकालने की धमकी देकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली दो महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, आरोपी पार्षद पति रमेश बंजारे गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले की नगर पंचायत डभरा के पार्षद पति, और एसएलआरएम सेंटर प्रभारी) पर स्वच्छता दीदी की पूर्व सुपरवाइजर कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप में पार्षद पति को गिरफ्तार किया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि वह नगर पंचायत डभरा के मानी कंचन केंद्र में दो साल पहले काम करती थी. जिसमें वार्ड नंबर एक के प्रभारी रमेश बंजारे ने शरीर संबंध बनने का दबाव बनाया. जिसे मना करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी और शरीरक सम्बन्ध नहीं बनाने पर दूसरे को रखने की बात कही. जिसका विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया था.
25 अक्टूबर 2024 को नए सीएमओ से बात करने पहुंची. इस बीच रमेश बंजारे वहीं पर खड़ा हुआ था. जिसने सीएमओ से मिलने नहीं दिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा.
वहीं एक और महिला कर्मचारी ने भी फोन में अश्लील बात करने की शिकायत दर्ज कराई थी. डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया. जिसके बाद आरोपी रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया.  जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पार्षद पति रमेश बंजारे संबंध बनाने लिए दबाव बनाता था. विरोध करते हुए संबंध बनाने से मना किया तब रमेश बंजारे ने महिला को नौकरी से निकाल दिया.
बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को डभरा पुलिस नहीं पकड़ रही थी और आरोपी खुलेआम घुमरहा था. पीड़िता ने पुलिस अधिक्षक से शिकायत किया कि आरोपी रमेश बंजारे खुलेआम घुम रहा है. और डभरा पुलिस नहीं पकड़ रही है.
उसके बाद पुलिस अधिक्षक ने फौरन गिरफ्तार करने का निर्देश डभरा पुलिस को दिया. तब जाकर डभरा पुलिस आरोपी के घर पहुंची. आरोपी घर पर ही था. उसने फौरन डभरा पुलिस को सरेंडर कर दिया. डभरा थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं. डभरा थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है. जल्द ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb