छत्तीसगढ़ पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, 3 लोगों से नगद 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये समेत एक मारुती कार जप्त, हिरासत में आरोपी
Chhattisgarh Police gets big success one Maruti car seized along with cash of Rs 2 crore 27 lakh 50 thousand from 3 people accused in custody
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 27 लाख से ज्यादा रकम परिवहन करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया. यह मामला मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर तक नकदी का अवैध तरीके से परिवहन करने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिलने के बाद आज 11 अक्तूबर 2024 को चेकिंग के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे मण्डला तरफ से एक नीला रंग का मारुति एस कास कार नम्बर MP51 CA 9891 आ रही थी. जिसे रोका गया उसमें 3 लोग सवार थे. जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. गगन जैन पिता स्व गिरीश जैन उम्र 33 साल निवासी वार्ड 08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र., 02. अमन जैन पिता स्व गिरीश जैन उम्र 30 साल निवासी वार्ड 08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला मण्डला म.प्र., 03. नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 साल निवासी हेजा नगर थाना महराजपुर जिला-मण्डला म.प्र. बताए.
वाहन को चेक करने पर पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रुपये की गड्डी भारी तादाद में नगद रकम मिली. उक्त वाहन क्रमांक MP51 CA 9891 और वाहन में बैठे 3 व्यक्तियों को थाना परिसर लाकर उक्त वाहन में रखे नोटों से भरे थैलियों को निकालकर नोट गिनने वाले मशीन मंगवाकर नोटों का गिनती की गई. गिनती करने पर 500-500 सौ रुपये के 455 गड्डीयों प्रत्येक गड्डी में 500 रुपये के 100 नग नोट प्रत्येक गड्डी में 50 हजार रुपये की रकम है जुमला नोट की तादाद 45500 हजार नग नोट जुमला रकम कुल 2,27,50000/- रुपये (अक्षरी दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रुपये) और एस काम कार नम्बर MP51 CA 9891 कीमत 400000 रुपये कुल जुमला 2,31,50000 रुपये को जप्त किया गया.
संदेहियो से उक्त रकम के बारे में पुछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर ले जाना बताया गया और जप्त रकम के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके. जिस पर थाना चिल्फी मे उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है. और आगे की कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को खबर दी गई है.
इस मामले में चिल्पी थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर हमराह उप निरी. राजेश्वर सिंह ठाकुर, आर. क्रमांक जितेन्द्र चंद्रवंशी, अमन वाहने,, आशु तिवारी, पंकज यादव, संतोष साहू, अजय चंद्रवंशी, पप्पु पनागर, सुभाष चंद्र सोनकर का सरायहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



