PG कॉलेज में लाखों की हेराफेरी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज, उच्च शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों राजू लाल कोसरे और डॉ. बीएस चौहान को किया सस्पेंड

Misappropriation of lakhs in PG College the principal was blamed Higher Education Department suspended two principals Raju Lal Kosare and Dr BS Chauhan

PG कॉलेज में लाखों की हेराफेरी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज, उच्च शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों राजू लाल कोसरे और डॉ. बीएस चौहान को किया सस्पेंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दो महाविद्यालयों के प्रभारी प्राचार्यों को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा की गई है. दोनों प्राचार्यों पर आरोप हैं कि उन्होंने सरकारी कोष का गबन किया और वित्तीय नियमों की अवहेलना की.
डौंडीलोहारा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य का गबन
डौंडीलोहारा के शासकीय एकलव्य महाविद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजू लाल कोसरे पर जनभागीदारी मद की राशि से सामग्री खरीदने में नियमों की अनदेखी करने और लेखा संधारण में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. यह कार्यवाही उनकी वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर की गई है.
कवर्धा महाविद्यालय में 50 लाख रुपये का गबन
दूसरी तरफ कवर्धा के आचार्य पंतश्री गंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब 50 लाख रुपये के जनभागीदारी मद का गबन हुआ है. इस मामले में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान पर आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही की और नियमों का उल्लंघन किया. जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय दुर्ग संभाग कार्यालय, उच्च शिक्षा रायपुर में निर्धारित किया गया है.
इस मामले में प्राचार्य का कहना था कि जनभागीदारी शाखा का कामकाज देख रहे क्लर्क प्रमोद वर्मा ने यह गड़बड़ी की है. क्लर्क को दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है. अक्तूबर महीने में ये गड़बड़ी हुई है.
निलंबन की कार्रवाई
इन दोनों प्राचार्यों को निलंबित करने के आदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए हैं. विभाग की तरफ से यह भी कहा गया कि आगामी जांच प्रक्रिया के बाद और सख्त कार्रवाई की जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI