मैनपाट में लगेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा, बनाया जा रहा खुबसूरत पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, देश-विदेश से आएंगे सैलानी
The country second highest tricolor flag will be installed in Mainpat a beautiful park is being built tourism will get a boost tourists will come from India and abroad
सरगुजा/मैनपाट : छत्तीसगढ़ शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में राज्य सरकार के द्वारा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जायेगा और पार्क बनाया जा रहा है. चायनीस जगह पर भूमाफियाओं की नजर पड़ चुकी है और उनके द्वारा मुक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. वहीं अब इस अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय विधायक ने जल्द कार्रवाई कराने की बात कही है.
छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में झंडा पार्क बनाया जा रहा है. जहां राज्य सरकार के द्वारा देश का दुसरा सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा. इस झंडे की ऊंचाई 412 फीट होगी. भारत में सबसे ऊंचा झंडा पार्क अटारी के बाघा बार्डर में है. जिसकी ऊंचाई 418 फीट है.
जिससे छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास भी होगा. मगर इस विकास की राह में कुछ लोग ग्रहण लगा रहे हैं. चयनित भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है. वही जैसे ही इस बात की जानकारी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को लगी तो उन्होंने फौरन राजस्व अमले को अवैध कब्जा हटाने निर्देशित किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची राजस्व टीम के द्वारा बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा को मुक्त कराया. गौरतलब है कि मैनपाट क्षेत्र में लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है. साथ ही पूर्व में 308 और वर्तमान में 118 एकड़ सरकारी और वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है. जिन पर जांच कर दोषी पाए जाने वालो के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया जाएगा.
308 एकड़ जमीन का शासकीयकरण किया गया. वर्तमान में 118 एकड़ जमीन को शासकीय मद में दर्ज किया गया है, जिन्होंने ऐसा किया, उनके पट्टे की जांच हो रही है. दस्तावेज मांगाया जा रहा है. लोन की भी लिस्ट मंगाई जा रही है. इसमें पांच गांव नर्मदापुर, बरीमा, उरंगा, कांडराजा, चैनपुर गांव के चालीस से पाचस लोग शामिल हैं. जांच में और भी नाम सामने आ सकता है. :रवि राही, एसडीएम, सीतापुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



