नशेड़ी पति का उत्पात, पत्नी और सास पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया कत्ल की वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी
Drug addict husband rampage attacked wife and mother in law with a stick committed murder accused absconding sensation spread in the area
जशपुरनगर/कोतबा : एक हाफ्ते से अपने दमांद घर पर आई सास के साथ अपनी पत्नी को लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है. मामले में आरोपी ने गुस्से में आकर खूब शराब सेवन कर इतना उतेजित हो गया कि उन्होंने सास और पत्नी को डंडे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजरीढाब के भेलवागोडा में यह मामला हुआ है. आरोपी खीरसागर यादव ने अपनी पत्नी रोशनी बाई उम्र 27 साल से किसी बात पर विवाद हुआ उसके बाद बीच बचाव करने आई सास को भी डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने अन्य जाति की युवती से विवाह किया था. उनके दो बच्चे भी हैं. जिनका उम्र 5 और 2 साल है. वारदात की वजह आपसी घरेलू विवाद बताया जा रहा है. बरहाल मामले की खबर पर कोतबा पुलिस घटना स्थल पर पहंच कर मामले की जांच कर रही है.आरोपी घटना के बाद फरार है. उसकी पतासाजी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



