गौवंशों की तस्करी के चार मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ाया, मनोरा-कुनकुरी में दर्ज थे मामले

The absconding accused in four cases of cow smuggling was arrested, Jashpur police caught him from the bus stand, cases were registered in Manora-Kunkuri

गौवंशों की तस्करी के चार मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ाया, मनोरा-कुनकुरी में दर्ज थे मामले

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर पुलिस ने पशु तस्करी के चार मामलों में फरार चल रहे आरोपी दिलीप कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। झारखंड के गुमला जिले के गोविंदपुर निवासी दिलीप कुमार उम्र 35 साल को जशपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ मनोरा चौकी, सिटी कोतवाली जशपुर और कुनकुरी थाने में कुल चार मामले दर्ज हैं. इन मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराएं लगी हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक16 नवंबर 2024 को मनोरा पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग बोरो कोना, पोड़ी पटकोना मार्ग से सात गौवंशों को झारखंड की तरफ बुचड़खाना ले जा रहे थे. पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराया. लेकिन आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग गए. इसी तरह 19 जनवरी 2024 और 26 अप्रैल 2025 को सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग घटनाएं हुईं. कुजरी जंगल और फतेहपुर बैगा टोली में 10 गौवंशों की तस्करी की कोशिश की गई. पुलिस ने मवेशियों को पकड़ लिया. जांच में सभी मामलों में दिलीप महतो का नाम सामने आया.
31 मई 2025 को पुलिस को खबर मिली कि आरोपी जशपुर बस स्टैंड के पास है. मनोरा चौकी और सिटी कोतवाली की टीम ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में दिलीप ने बताया कि वह घटना के बाद मुंबई भाग गया था. वह अपने गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी 2023 में कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक पशु तस्करी मामले में भी शामिल था. पुलिस ने पुख्ता सबूत और आरोपी के कबूलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB