छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, घर के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौत, धमाके की आवाज से इलाके में फैली सनसनी

Tragic accident in Chhattisgarh: Cylinder blast inside house, killing 4 people including an innocent girl from the same family; sound of explosion spreads panic in the area.

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, घर के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौत, धमाके की आवाज से इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग/कुम्हारी : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्ची शामिल हैं. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. ये मामला दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी में वार्ड नंबर 4 खपरी रोड के एक झोपड़ीनुमा मकान में खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान जोरदार धमाका हो गया. और पूरे घर में आग लग गई. घर से आग की लपटे निकलते देख आसपास के लोगों ने ब्लास्ट की खबर पुलिस को दी. मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची. ब्लास्ट की वजह से घर में भीषण आग लग गई थी. रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाया और घर के अंदर से चार लाशे बरामद की.
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घर में चार लोग मौजूद थे. मृतकों में मासूम बच्ची और महिला, पुरूष शामिल है. ब्लास्ट की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी. लोग घबराकर अपने-अपने घर से बाहर निकले और आग देखकर इधर उधर भागने लगे.
फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है. साथ ही घटना की जांच की जा रही है.
मृतकों के नाम
होमदास वैष्णव 40 साल
लक्ष्मी वैष्णव 18 साल
चांदनी 17 साल
गोपिका 2 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t