मेला देख कर घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती और 7 वर्षीय बच्ची की मौत, मासूम बेटा गंभीर

A family returning home from a fair met with an accident; a couple and a 7-year-old girl riding a bike were killed in a collision with a pickup truck, while their son was seriously injured.

मेला देख कर घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती और 7 वर्षीय बच्ची की मौत, मासूम बेटा गंभीर

तखतपुर : कोटा-लोरमी मुख्य मार्ग पर ग्राम बांसाझाल चौक के पास गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनकी सात वर्षीय मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उनका छह साल का बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक जमलेश यादव उम्र 40 साल पिता बालाराम यादव, निवासी बासाझाल क्षेत्र, अपनी पत्नी संतोषी यादव उम्र 35 साल, बच्चों नन्ही यादव उम्र 7 साल और छह साल के बेटे के साथ बेलपान मेला घूमने गए थे. मेला से लौटते समय जब वे ग्राम बांसाझाल चौक के पास पहुंचे. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क पर दूर जा गिरी और उस पर सवार चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया गया.
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद जमलेश यादव, उनकी पत्नी संतोषी यादव और सात वर्षीय बेटी नन्ही यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रुप से घायल छह साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के वजह की जांच कर रही है. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों पर मर्ग कायम कर लिया है.
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है. वहीं पुलिस द्वारा पिकअप वाहन और उसके चालक की जप्त कर चौकी ले आई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB