प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी ने आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर वसूला लाखों रुपये, मामले के अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

Head constable Anjor Singh Manjhi extorted lakhs of rupees by threatening to implicate people in criminal cases 7 accused in the case have been arrested so far

प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी ने आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर वसूला लाखों रुपये, मामले के अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले मामले में रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के कई लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने और लोक-लाज का डर दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 384, 389, 34 भादवि में कुल 4 जुर्म दर्ज किया गया है. इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले में मोंटी उर्फ प्रत्युष मरैया, महान मिश्रा, रवीना टंडन, दुर्गा टंडन, पुष्पमाला फेकर, शिरीष पाण्डेय समेत 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
इस मामले में पूर्व में पकडे गए आरोपियों से पूछताछ पर, मामलों में संलिप्तता और आरोपियों को संरक्षण पहुंचाने की जानकारी मिलने पर 30 अगस्त को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. पुलिस टीम द्वारा मामलों में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb