सरकार के मंत्रियों ने पीड़ित महिलाओ को धमकाया, कहा- ज्यादा हेकड़ी दिखाओगी तो पुलिस बुलाकर फेंकवा दूंगा!, कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा, वीडियो वायरल
Government ministers threatened the victim women, saying- If you show too much arrogance, I will call the police and get you thrown out! Collector and SP took charge, video went viral
बिलासपुर : कोरबा जिले में एक आदिवासी कार्यक्रम के दौरान फ्लोरा मैक्स की लगभग 500 पीड़ित महिलाओं ने छत्तीसगढ़ शासन के दो मंत्रियों को घेर लिया. जिससे बड़ा हंगामा खड़ा हो गया.
आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. महिलाओ के आक्रोश के कारण वाल्मीकि आश्रम के अंदर करीब 3 घंटे तक कार्यक्रम स्थल प्रदेश के दो मंत्री को कैद रहना पड़ा. जिसके बाद बिगड़ते हालत को देखते हुएकोरबा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाला और किसी तरह से छत्तीसगढ़ के दोनों दोनों मंत्रियों को गौरा गौरी कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला. इस दौरान पुलिस ने हजारो महिलाओ की भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग किया. जिसके चलते हालत गंभीर हो गए.
गौरा गौरी कार्यक्रम में शिरकत लेंने आए कृषि एवं पंचायत मंत्री रामविचार नेताम और श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले को हजारों महिलाओं ने रोका. इस दौरान धरना दे रही महिलाएं, जो पिछले पांच दिनों से अपनी समस्याओं का समाधान मांग रही थीं उन्होंने कार्यक्रम खत्म होते ही मंत्रियों की गाड़ियों को घेर लिया और गाड़ियों के आगे लेट गईं. पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाएं हटने को तैयार नहीं हुईं. इस बीच, महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.
महिलाओं के घेराव से झल्लाए मंत्री लखन लाल देवांगन ने आपा खोते हुए कहा, “ज्यादा हेकड़ी दिखाओगी तो पुलिस बुलाकर फेंकवा दूंगा।” इस बयान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया. वहीं आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने भी नाराजगी जताते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे. महिलाओं ने भी पलटकर मंत्रियों को करारा जवाब दिया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग मंत्रियों के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं. आम लोगों का कहना है कि कम से कम सार्वजनिक मंच पर महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था.
महिलाओं ने आरोप लगाया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी में उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है और प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी.
इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, जिनमें कलेक्टर और एसपी भी शामिल थे. उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की. लेकिन कोशिश नाकाम रही. घटना से सरकार की छवि पर सवाल उठ रहे हैं. और सोशल मीडिया पर लोग मंत्रियों के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार दे रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मंत्रियों से जवाब तलब करने वाली महिलाओं के खिलाफ हो गई एफआईआर
बिलासपुर : प्रदेश के दो मंत्री रामविचार नेताम और लखन लाल देवांगन ने महिलाओं को जिस तरह धौंस पट्टी दिखाया उनसे यह उम्मीद नहीं थी. महिलाएँ तो फर्जी बैंक वालो से परेशान थी और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उनका गुस्सा जायज था. वैसे भी वे इंसाफ पाने और आखिर कहां जाती.. इसलिए मंत्रियों से सीधे बहस करने लगी. लेकिन इन मंत्रियों को क्या हो गया है? जो भीड़ देखकर आपा खो बैठे. इसके पहले ऐसे कोई मंत्री की ऐसी मिसाल नहीं मिलती जो महिलाओं को पुलिस बुलाकर बाहर फेक्वाने की धमकी दे.. और यह भी कहे कि लोन का पैसा दारु-मुर्गा खाकर उड़ा दिए....
मंत्रियों को सहनशील होना चाहिए और किसी परेशानी का हल ऐसा निकालें कि गुस्साई भीड़ संतुष्ट होकर वापस लौटे. लेकिन इन दोनों मंत्रियों को यह सुनना पड़ा कि आप क्या बाहर फेंकेगे..,आप लोगों को चुनाव में हम बाहर फेंक देंगे....
कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा हुई ठगी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में आज पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित माइक्रोफाइनेंस बैंकों के दफ्तर में सील बंदी की कार्रवाई करने के साथ ही कुछ गिरफ्तारियां भी की है.
उधर दूसरी तरफ रविवार को आईटीआई तानसेन चौक पर चक्काजाम करने वाली महिलाओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला कोरबा में वित्तीय अनियमितता के बारे में लगातार मिल रही शिकायतों की जांच के बारे में अनुविभाग कटघोरा, जिला-कोरबा में संचालित माईक्रोफाईनेंस कंपनी लगातार एलएनटी बैंक कटघोरा, अन्नपूर्णा बैंक दीपका, सीसस बैंक दीपका, नैफिस बैंक कटघोरा, स्पंदना बैंक के कार्यालय को दल-बल के साथ सील किया गया.
स्पंदन बैंक नवागांव कटघोरा के एजेण्ट प्रताप रूद्र शरण पिता अमृतलाल धीवर, उम्र 22 साल, निवासी सरखों बैगापारा चैकी नैला थाना जांजगीर के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली करते पाया गया. मौके पर शांति भंग होने की पूरी सम्भावना थी. पुलिस के पास इन्हे गिरफ्तार करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से इन्हे धारा 170, 126, 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर इन्हे जेल दाखिल किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



