शर्मशार कर देने वाली घटना, पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच लोगों ने युवक की जमकर पिटाई, फिर मुंह पर पेशाब कर सड़क पर नंगा छोड़ा
A shameful incident, five people beat up a young man for protesting against molestation of his wife, then urinated on his face and left him naked on the road
कोरबा : कोरबा जिले में उरगा थानांतर्गत एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसकी जमकर आलोचना हो रही है. बीती रात बरपाली के पास एक युवक की पांच लोगों ने पिटाई की. फिर उसके मुंह पर पेशाब कर सड़क पर नंगा छोड़ दिया. ट्रक चालकों की नजर पड़ी तब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
कोरबा जिले में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. कोरबा चाम्पा मार्ग पर बरपाली ओवर ब्रिज के पास बीती रात करीब 11 बजे पांच युवकों ने महताब आलम नामक युवक को पकड़कर उसके साथ बेल्ट, डंडा, ईंट और पत्थर से जमकर पिटाई की और फिर उसके मुंह में पेशाब कर दिया. युवकों ने बुरी तरह घायल 29 साल के महताब आलम को नंगा कर सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए. घटनास्थल से गुजर रहे ट्रक चालकों की नजर जब घायल युवक पर पड़ी तो उसे अपना कपड़ा देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
इस मामले की खबर उरगा पुलिस को दी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. इस घटना के कारण बरपाली और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि 29 महताब आलम बरपाली भाटापारा निवासी है. जो अपने ससुराल में शादी होने के बाद पिछले 7 सालों से रह रहा है. महताब पैसे से ट्रक ड्राइवर है. शनिवार की रात करीब 10 बजे वह अपने घर जा रहा था. इस दौरान गांव में ही रहने वाले गोलू, ईश्वर, दिलेश्वर दो और युवकों ने रास्ता रुकवाया. उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं उसे गाड़ी में बैठकर सुनसान जगह पर ले गए. जहां नंगा कर उसे बेरहमी से पिटाई की गई.
घायल युवक महताब ने बताया कि पहले उसके कपड़े उतारे गए उसके बाद लात डंडा और बेल्ट से बेरहमी में से पिटाई की. जिसके शरीर पर जख्म के निशान दिख रहे हैं. मारपीट करने के बाद नंगा कर उसे जमीन पर सुला दिया और सभी मारपीट करने वाले युवकों ने बारी-बारी से उसके मुंह पर पेशाब कर दिया. इसके बाद उसे बरपाली ओवर ब्रिज के पास नंगा ही फेंक कर भाग गए.
घायल युवक के बताए मुताबिक गांव में ही रहने वाले युवकों के द्वारा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं उसके साथ बलात्कार भी किया गया था. लेकिन लोग लज्जा के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी. जब उसने इस बात का विरोध किया तो युवक उसके साथ आदि धमकी देते थे. शनिवार की रात उन्होंने फिर से रास्ता रोका.
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है और आरोपितों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



