रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है गाने पर खेलो इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर में खिलाड़ियों का कपल डांस, वीडियो वायरल, तीरंदाज पर चला तीर, कोच बर्खास्त

Rafta Rafta dekho play on the song Aankh Meri Ladi Hai couple dance of players in the training center of India video goes viral arrow fired at the archer coach dismissed

रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है गाने पर खेलो इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर में खिलाड़ियों का कपल डांस, वीडियो वायरल, तीरंदाज पर चला तीर, कोच बर्खास्त

बिलासपुर : बिलासपुर के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीरंदाजी की ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों के एक वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया. इस वीडियो में खिलाड़ी गाने पर कपल डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लड़के और लड़कियां “आंख मेरी लड़ी है… गोरी तेरे नैनो में हम बस जाते…” जैसे फिल्मी गानों पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. खिलाडियों के इस कपल डांस मे हेड कोच भी ठुमके लगाते कैद हो गए.
यह घटना तब सामने आई जब खिलाड़ियों ने दीपावली छुट्टी के दौरान बिना अनुमति के ग्राउंड में लक्ष्मी पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें कपल डांस भी शामिल था.
इस कार्यक्रम के दौरान हेड कोच निलेश गुप्ता की मौजूदगी में यह गतिविधि हुई. जिसे अनुशासनहीनता मानते हुए खेल विभाग के संचालक तनुजा सलाम ने हेड कोच को बर्खास्त कर दिया. इस विवाद के बाद जिला खेल अधिकारी ने जांच रिपोर्ट तलब की. रिपोर्ट में कपल डांस की पुष्टि होने पर हेड कोच को हटाया गया. यह घटना राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा विवाद बन गई है.
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जो बहतराई स्टेडियम में स्थित है. जहां तीरंदाजी के खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं. वर्तमान में यहां 27 खिलाड़ी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं, रिहर्सल कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI