छत्तीसगढ़ की जनता को स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई, दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दीयों से जगमगाया शहर
President congratulated the people of Chhattisgarh on the foundation day Deepotsav and lamp donation program was organized the city lit up with lamps
रायपुर : 1 नवंबर को ही मध्यप्रदेश नया राज्य बना था तो वहीं 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश के अलग होकर छत्तीसगढ़ का नए राज्य के रुप में गठन हुआ था. एक तरफ जहां मध्य प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है वहीं छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध एक तेजी से प्रगतिशील राज्य है. दोनों राज्यों में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं. मेरी मंगलकामना है कि इन सभी राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे. मैं उनके, तथा सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया. यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है. जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा.
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसव राजू एस.सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
इस मौके पर एकात्मपथ में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया रायपुर के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया। स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई.
इस अवसर पर नवा रायपुर में नवनिर्मित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में और एकात्मपथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित कर शुभकामनाएं दीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जांजगीर में दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जांजगीर के भीमा तालाब में दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान विधायक जांजगीर चांपा ब्यास कश्यप ने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश ने दिनोदिन तरक्की और विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है. उपाध्यक्ष नगरपालिका जांजगीर नैला आशुतोष गोस्वामी, इंजी. रवि पांडेय, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए,जिन्होंने दीप जलाकर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं प्रमुख नगरों सहित जगह-जगह दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित जिला पंचायत, एसपी कार्यालय एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के सरकारी भवनों में रोशनी की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दीयों से जगमगाया बिलासपुर, दस हजार दीपों से अरपा रिवर व्यू हुआ रौशन
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई. इसी कड़ी में अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए.
कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए. उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया. नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए. सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई. एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया. नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना समेत आला प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे.
कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है. छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है. अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है. उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की.
एसपी रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई. सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया. कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.
जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई. यह रोशनी हमेशा रहेगी. रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है. शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है. जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



