महिला से मोबाइल मांगकर चुराई फोटो, फिर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर किया वायरल, आरोपी रोनोजीत गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A woman was asked for her mobile phone and her photos were stolen. A fake ID was created and the objectionable photos were shared on Instagram. The accused, Ronojit, was arrested and sent to jail.

महिला से मोबाइल मांगकर चुराई फोटो, फिर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर किया वायरल, आरोपी रोनोजीत गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

महासमुंद/बसना : ब्लैकमेल करने और अपमानित करने की नीयत से महिला की नीजी तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आरोपी ने महिला का मोबाईल मांगकर, उसकी निजी तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया था और इसके बाद  ब्लैकमेल करने और अपमानित करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर उसने फर्जी आईडी बनाई.
मिली जानकारी के मुताबिक बसना थाना अंतर्गत पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई. कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी और उसके परिवार की अन्य महिलाओं की निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं.
इस मामले में बसना पुलिस ने  धारा 79 BNS 66(D), 67, 67(A) आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही शुरू की. जांच के दौरान जानकारी मिली कि प्रार्थिया अपने पति के साथ आन्ध्रप्रदेश एक मुर्गी फार्म में काम करने गई थी, वहां आरोपी रोनोजीत दोलाई नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी. उसी दौरान रोनोजीत ने प्रार्थिया का मोबाईल मांगा था और धोखे से मोबाईल में मौजूद निजी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए थे.
वहां से काम छोड़कर वापस आ जाने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया को फोन पर परेशान किया जाने लगा और मना करने पर उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन निजी तस्वीरों को वायरल कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सायबर सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी रोनोजीत दोलाई की पहचान सुनिश्चित की.
इसके बाद आरोपी को 12 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाईल फोन भी जप्त कर लिया है. और आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
रोनोजीत दोलाई पिता बुद्धिसबर दोलाई निवासी बेलपुकुरिया, थाना कुलपी, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t