सामाजिक कार्यकर्ता की रहस्यमय ढंग से मौत, हत्या-आत्महत्या या हार्ट फेल?, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा खुलासा

Social worker dies mysteriously; murder, suicide, or heart failure? Police investigate; details to be revealed after postmortem report and investigation.

सामाजिक कार्यकर्ता की रहस्यमय ढंग से मौत, हत्या-आत्महत्या या हार्ट फेल?, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा खुलासा

भिलाई : रायपुर डी डी नगर क्षेत्र में रहने वाले चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता माणिक मेहता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक मौत के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है, जिसमें हत्या, आत्महत्या या हार्ट फेल जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. मौत के समय फोटो में किचन में काम करते हुए दिख रहे हैं.
स्थानीय लोगों के मुताबिक माणिक मेहता सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी. अचानक हुई इस घटना से उनके परिचित और सामाजिक संगठन भी हैरान हैं. पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को साफ किया जा सके. प्राथमिक जांच में किसी बाहरी संघर्ष के संकेत स्पष्ट नहीं मिले हैं. लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नकार नहीं रही है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला प्राकृतिक मौत, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t