छत साफ कर रहे युवक की सर्विस तार के संपर्क में आने से गई जान, दो दिनों के भीतर मां और दो बेटे समेत पांच लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

Youth cleaning roof dies after coming into contact with a service wire; five people, including a mother and her two sons, have died within two days, plunging the area into mourning.

छत साफ कर रहे युवक की सर्विस तार के संपर्क में आने से गई जान, दो दिनों के भीतर मां और दो बेटे समेत पांच लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

बिलासपुर : बिजली अब लोगों की जान लेने लगी है. करंट से दो दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार को मां और दो बेटों ने जान गंवा दी थी. उसके बाद ग्राम हरदी कला में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. फिर शनिवार को एक और युवक की जान बिजली करंट से चली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव उम्र 28 साल शनिवार शाम घर की सफाई के बाद छत साफ कर रहा था. इसी दौरान उसका हाथ घर के पास से गुजर रहे सर्विस तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गया. सिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दिपेश लोहे का सामान लेकर छत पर चढ़ रहा था. इसी दौरान वह सर्विस तार के संपर्क में आ गया. अरपा परिक्षेत्र यादव समाज के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दिपेश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. और हाल ही में उसे गांव समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया था.
बिजली करंट से अब तक हुई मौत
शुक्रवार को कोटा थाना क्षेत्र के भाड़म में कटे-फटे सर्विस तार के संपर्क में आने से करंट फैल गया. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.
सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर घरेलू सर्विस तार पर गिर गई थी. रात में टहलने निकले एक नाबालिग की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.
सकरी थाना क्षेत्र के घुरु अमेरी में मुरुम खाली करते समय हाइवा ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया. हादसे में बल्लू यादव की मौत हो गई.
कोटा में ठेका कर्मचारी के साथ काम कर रहे एक युवक की करंट से मौत हुई थी. थी. वहीं रतनपुर क्षेत्र में भी 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई
ग्राम हरदी कला में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. महिला सुबह किचन में चाय बना रही थी. इसी दौरान किचन के शेड में करंट प्रवाहित होने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?