किचन के शेड में दौड़ रहे करंट ने फिर ली चाय बना रही महिला की जान, चपेट में आने से हुई मौत, हादसे के बाद इलाके में फैली सनसनी, पसरा मातम

A woman making tea lost her life after coming into contact with a live current running through the kitchen shed; the incident has sent shockwaves through the area and cast a pall of gloom.

किचन के शेड में दौड़ रहे करंट ने फिर ली चाय बना रही महिला की जान, चपेट में आने से हुई मौत, हादसे के बाद इलाके में फैली सनसनी, पसरा मातम

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी कला में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला सुबह किचन में चाय बना रही थी. इसी दौरान किचन के शेड में करंट प्रवाहित होने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका आशा देवी रजक पति संजय रजक उम्र 40 साल रोज की तरह सोमवार सुबह वह अपने घर के किचन में चाय बनाने गई थीं. इसी दौरान जैसे ही उन्होंने किचन के टीन शेड को छुआ. उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गईं. करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं.
हादसे के बाद परिजनों ने इसकी खबर डायल-112 को दी. खबर मिलने के बाद पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?