ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सलवार गैंग का सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार बदमाश की तलाश जारी

Police make sensational revelation regarding the Chhuri jeweller robbery case involving the 'Salwar Gang'; two accused arrested, search underway for another absconding suspect.

ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सलवार गैंग का सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार बदमाश की तलाश जारी

कोरबा/कटघोरा : कोरबा जिले की कटघोरा तहसील मुख्यलय में 1 जुलाई को दिनदहाड़े अंचल के राज ज्वेलर्स आभूषण विक्रेता संस्थान में की फै सनसनीखेज लूट की वारदात के मामले में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया. और एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 10, छुरीकला, थाना कटघोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे वे अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले मौजूद थे. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे. तीनों ने अपनी पहचान छिपाने के मकसद से गमछे से चेहरा ढंक रखा था. जिनमें दो पुरुष और एक पुरुष एक महिला के भेष में शामिल थे.
बताया जा रहा हैं कि आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया. इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया और दूसरे आरोपी ने देशी कट्टा निकालकर प्रार्थी की छाती पर अड़ा दिया. साथ ही उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया. छीना-झपटी के दौरान महिला वेश आरोपी दुकान में रखे जेवरात अपने बैग में भरने लगा. तीनों आरोपियों ने दुकान में रखे सामान की लूट का प्रयास किया. लेकिन बाहर लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने पर वे मौके से भाग निकले. भागते समय वे अपने साथ लाया गया देशी कट्टा और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए.
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. टीम को कई जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश के लिए रवाना किया गया. शहर और आसपास लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से मुआयना किया गया और तकनीकी सबूतों एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई.
जांच में यह सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का उपयोग कर रहे थे. पुलिस टीम ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में लगातार दबिश दी. घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल चोरी की होना भी जांच में पाया गया.
मुखबिर से मिली खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर वारदात में शामिल आरोपी गोपाल सिंह गोंड, परदेशी राठिया और विष्णु राठिया की पहचान की गई. पुलिस टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म आयर अन्य गंभीर अपराधों में सजा काटकर जेल से छूटे थे। जेल में रहने के दौरान तीनों की आपस में दोस्ती हुई. जहां उन्होंने रिहाई के बाद लूट की प्लान बनाई. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने प्लान बनाकर चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का इस्तेमाल कर राज ज्वेलर्स, छुरी में लूट की वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फरार आरोपी की तलाश जारी है.
आरोपी
गोपाल सिंह गोंड
परदेशी राठिया
विष्णु राठिया 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?