घर से शौच के लिए निकली युवती की मिली लाश, परिजनों ने लगाया गैंगरेप कर हत्या का आरोप, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Dead body of a girl found who had gone out of the house to defecate family members accused her of gangrape and murder a young man who was out on a morning walk was crushed by an unknown vehicle died

घर से शौच के लिए निकली युवती की मिली लाश, परिजनों ने लगाया गैंगरेप कर हत्या का आरोप, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

घर से शौच के लिए निकली युवती की मिली लाश, परिजनों ने लगाया गैंगरेप कर हत्या का आरोप

बिलासपुर : बिल्हा थाना क्षेत्र में दशहरा की रात एक युवती की मौत हो गई. पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है. परिजनों का कहना है कि दशहरे के दिन शाम में युवती शौच जाने के लिए घर से निकली थी और फिर वह गायब हो गई. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा. परिजनों ने युवती की खूब तलाश की. इसी बीच रात करीब 11:30 बजे युवती का मोबाइल ऑन हुआ. फोन करने वाले ने बताया कि युवती का एक्सीडेंट हो गया है.
इसके बाद युवती के परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां युवती मृत अवस्था में पड़ी थी. पता चला कि युवती का साथी दुर्गेश टंडन भी सड़क हादसे में घायल हुआ है. उसकी मोटरसाइकिल भी मौके पर मौजूद है.
युवती के पिता का दावा है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है. उनकी बेटी के साथ तीन मोटरसाइकिल में छह युवक थे. टोल प्लाजा के पास एक मोटरसाइकिल में तीन और दूसरे में दो युवक नजर आए. युवती दुर्गेश टंडन के साथ थी. इसके बाद यह लोग घंटों गायब रहे. फिर युवती की लाश मिली. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है. और उसकी हत्या कर मामले को दुर्घटना का स्वरुप देने की कोशिश की जा रही है.
सड़क हादसे में मृत युवती का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आया है. युवती के पिता ने दुर्गेश टंडन और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. यह बेहद गंभीर मामला है. पुलिस भी तभी अपनी बात रख पाएगी जब उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगा.
इधर मृतक के पिता यह भी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है. फिलहाल कौन सच कह रहा है या कौन झूठ इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी. हालांकि गुरुवार को एक बार फिर फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की. वही दुर्गेश टंडन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

बिलासपुर : शहर की सड़कों पर देर रात और सुबह के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही जानलेवा साबित हो रही है. खासकर हाइवा के चालक बेधक तेज रफ्तार में वाहनों को दौड़ाते नजर आते हैं. ऐसे ही एक सड़क हादसे में आज एक युवक की मौत हो गई.
दअरसल मॉर्निग वॉक पर निकले युवक को आज सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात  वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बुरी तरह कुचल जाने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक युवक की पहचान अमित कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी 28 साल निवासी टिकरापारा राजगीर मोहल्ला के रुप में हुई है. जो प्लम्बर का काम करता था. युवक सुबह घूमने निकला था तभी गुरुद्वारा के पास दयालबंद में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना सुबह 5 बजे के करीब की है. जिसकी खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए ले गई. मामले में पुलिस आस पास पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को रौंदा, घायल होने पर हुई मौत, वाहन छोड़ चालक हुआ फरार

बिलासपुर : कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयस्तंभ चौक के पास सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल सड़क क्रॉस कर रहे ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे गंभीर रुप से घायल ग्रामीण की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रतखंडी चौकी बेलगहना निवासी नेपाल पटेल पिता माघीराम पटेल उम्र 26 साल अपने भांजे दीपक पटेल के साथ जयस्तंभ चौक कोटा के पास खड़े थे. जो रोड क्रॉस करने आगे बढ़े. इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही ट्रक नम्बर CG04 PA 8441 के चालक ने मृतक नेपाल पटेल को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे गंभीर रुप से घायल नेपाल पटेल को तत्काल कोटा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया. जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वही ट्रक छोड़कर भागने वाले चालक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb