कथित भाजपा नेता डॉ धर्मेंद्र दास के अवैध कब्जे पर तहसीलदार के आदेश पर चला बुलडोजर, पांच एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से कराया मुक्त
Bulldozer launched on the orders of Tehsildar on illegal occupation of alleged BJP leader Dr Dharmendra Das freed five acres of government land from encroachment
बिलासपुर/सीपत : सीपत के तहसीलदार ने कलेक्टर और SDM के आदेश पर पांच एकड़ सरकारी जमीन को बेजा कब्जा से मुक्त करा दिया. इस जमीन पर पाटलीपुत्र विकास मंच के अध्यक्ष धर्मेंद्र दास ने कब्जा कर बाउंड्रीवाल बना लिया था. सोमवार को तहसीलदार ने इस पर बुलडोजर चलवा दिया.
कोरोना काल मे पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष ने 5 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे सरकारी रिकार्ड मे अपने नाम पर दर्ज करवा लिया था. हालांकि सीपत तहसीलदार ने कलेक्टर और एसडीएम आदेश पर पंधी खजूरी स्थित सरकारी जमीन को बुलडोजर चलाकर मुक्त करा दिया है. ऐसे विवादास्पद व्यक्ति को विकास मंच के अध्यक्ष पद पर नैतिकता के नाते नही बने रहना चाहिए.
सड़क किनारे स्थित सरकारी जमीन पर पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दास और नरेन्द्र दास ने कब्जा कर लेने का दुस्साहस किया था. इस बात की शिकायत और जानकारी के बाद एसडीएम अमित सिन्हा ने कलेक्टर के आदेश पर रिकार्ड दुरुस्त कर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया. सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने सरकारी के साथ निजी जमीन को भी बुलडोजर कार्रवाई कर धर्मेंद्र दास और नरेन्द्र दास द्वारा किये गये सरकारी जमीन पर कब्जे को मुक्त करा दिया है. सवाल यह है इन्होने किसकी शह पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेने की दुष्टता की थी?
कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर सीपत तहसील अंतर्गत पंधी खजुरी गांव में अतिक्रमण किये गए सरकारी जमीन को एसडीएम ने खाली करवाया है। तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने बुलडोजर चलाकर सरकारी पर बनाये गए निर्माण को ध्वस्त करवा दिया है. साथ ही कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तहसीलदार ने एसडीएम के आदेश पर निजी जमीन पर किये गये बलात कब्जे को भी खाली करवा दिया है.
यह उल्लेखनीय है कि कब्जा की गयी सरकारी जमीन से लगी दोनों की निजी जमीन स्थित है. मामले में शिकायत के बाद कलेक्टर के आदेश पर सुनवाई करते हुए मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा ने दर्ज रोड रास्ता की जमीन को अवैध कब्जे से हटाया और सरकारी जमीन को शासन के खाते में चढ़ाया. साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाये गए निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया. मंगलवार को आदेश पर अमल करते हुए सीपत तहसीलदार ने बाउन्ड्रीवाल समेत अन्य निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया.
इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर संजय दुआ की खसरा नम्बर 89/5,89/8 और 89/9 की जमीन पर कब्जा कर बनाए गये डेयरी को भी हटाया गया. यद्यपि डेयरी को पहले ही हटा लिया गया था. लेकिन अभी तक पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दास ने कब्जा नही छोड़ा था. एसडीएम आदेश पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण पर बुलडोजर चलवाया और करीब पांच एकड़ जमीन खाली कराया गया.
इस बारे में एसडीएम मस्तूरी का कहना था कि कलेक्टर का साफ़ आदेश है कि सरकारी जमीन पर किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा. आदेश मिलने पर हमने अभियान चलाकर तहसीलदार और राजस्व अमले के साथ अतिक्रमण खाली कराया है. साथ ही सख्त निर्देश भी दिया गया है कि नियम के खिलाफ किए गये किसी भी अतिक्रमण को बर्दास्त नहीं किया जाएगा. जरुरत पड़ने पर कठोर कार्रवाई करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



