महामाया मंदिर में भक्तिन महिला से 200 रुपए लेकर भागने वाले वर्दीधारी का हुआ खुलासा, पुलिस ने की पहचान, आरक्षक सुरेश पांडेय सस्पेंड
Uniformed man who ran away with 200 rupees from a devotee woman in Mahamaya temple revealed police identified him constable Suresh Pandey suspended
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिले में रतनपुर के मां महामाया मंदिर परिसर में आश्रय लेकर रह रही महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा महज 200 रुपए लेकर भागने के मामले में आख़िरकार पुलिस ने आरोपि की पहचान कर कार्रवाई की है.
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रुप में की गई है. जिसे पुलिस लाइन से मंदिर ड्यूटी के लिए भेजा गया था. इस मामले में पुष्टि के बाद तत्काल उक्त आरक्षक सुरेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



