गर्लफ्रेंड का गला रेतकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, युवती की हालत नाजुक, उखड़ती सांसों के बीच प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर परिजनों से मांगी मदद

A boyfriend committed suicide by slitting his girlfriend's throat. The woman is in critical condition. Her breathless girlfriend video-called her family and sought help.

गर्लफ्रेंड का गला रेतकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, युवती की हालत नाजुक, उखड़ती सांसों के बीच प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर परिजनों से मांगी मदद

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का प्रेमी जोड़ा बिलासपुर से भागकर कोरबा पहुंच गया. मड़वारानी मंदिर में प्रेमी प्रेमिका को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बनाना चाहता था. प्रेमिका को ऐसी शादी मंजूर नहीं थी. लिहाजा इंकार कर दी. नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत दिया और खुद की गला काट लिया. प्रेमी का मौके पर मौत हो गई. उखड़ती सांसों के बीच प्रेमिका ने किसी तरह अपनी फ्रेंड को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी. युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.  यह मामला कोरबा जिले के सैंडल गाव में हसदेव नहर के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल का शुभम नायडू, कश्यप कॉलोनी निवासी निशा उर्फ प्रतीक्षा उम्र 22 साल प्यार करता था. दोनों एक दूसरे के प्रेम में थे. शुभम अपनी प्रेमिका को भगाकर इसलिए कोरबा लेकर गया था. वह मड़वारानी मंदिर में उससे शादी करना चाहता था. निशा ने मंदिर में शादी से इंकार कर दिया. निशा के इंकार करने से नाराज शुभग को इतना गुस्सा आया कि जेब में रखा चाकू निकालकर निशा का गला रेत दिया और खुद का गला काट लिया. शुभम का मौके पर रही मौत हो गई. निशा दर्द से तड़पते और छटपटाती रही. उखड़ती सांसों के बीच अपनी सहेली को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी.
इसके बाद सहेली ने फौरन112 पर कॉल की. लेकिन बात नहीं बन पाई. फिर उसने निशा के परिजन को खबर दी और उनके साथ कोतवाली थाने पहुंची. पुलिस ने निशा को वीडियो कॉल किया तो उसने रिसीव किया. वह बात नहीं कर पा रही थी. ऐसे में पुलिस ने उससे लोकेशन शेयर करने कहा. किसी तरह निशा ने लोकेशन भेजा. तब कोरबा पुलिस कंट्रोल को खबर दी गई. लोकेशन के आधार पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज सिम्स रवाना किया गया.
सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि दोनों को जब अस्पताल लाया गया. तो युवक की मौत हो चुकी थी. युवती की श्वास नली भी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी थी. डॉक्टरों की टीम ने उसे इमरजेंसी एआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरु किया. गले में ट्रैकिया लगाकर कृत्रिम श्वास नली बनाई गई. युवती की हालत में पहले से सुधार है.
कोरबा पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक शुभम का निशा से 2 साल से अफेयर चल रहा था. वह अपनी कमाई का पूरा पैसा निशा पर खर्च करता था. वह पत्नी से तलाक लेकर निशा के साथ रहना चाहता था. लेकिन तलाक में समय लग रहा था. वहीं निशा के घर वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता खोजने लगे थे. इसलिए दोनों भागकर मंदिर में शादी करने जा रहे थे.
शुभम शादीशुदा है और उसका 2 साल का बेटा भी है. वह बिलासपुर में चोलामंडलम में नौकरी करता था. 2022 में उसने साथ में पढ़ाई करने वाली बिलासपुर की नंदिता से लव मैरिज की थी. उनका 2 साल का बेटा रुद्रांश है. लंबे समय से शुभम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बुरा बर्ताव कर रहा था. जिसके कारण पत्नी मायके जाकर रहने लगी.
अब तक की सूचनाओं में यही साफ हुआ है कि किसी बात को लेकर युवा की युति के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद मृतक आवेश में आ गया और उसने अपने पास रखें किसी हथियार से युवती के गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. नाजुक हालत में पीड़िता का इलाज कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जिस तरह से यह घटना हुई है. उसने एक बार फिर युवतियों को संदेश दिया है कि वे संभल कर रहे. और किसी से भी दोस्ती करने को लेकर 100 बार जरुर सोचें. देश के कई हिस्सों में बीते कुछ महीनो में महिला वर्ग के साथ जो घटनाएं हुई है उनसे पता चलता है कि मानसिक विकृति का स्तर किस कदर हो सकता है और इसके कारण निर्दोष जिंदगियां खत्म हो सकती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB