गोबरा नवापारा में छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने तील लोगों की गिरफ्तारी के बाद बाकी 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Molestation and assault in Gobra Navapara; after arresting three people, the police arrested the remaining three absconding accused and sent them to jail.

गोबरा नवापारा में छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने तील लोगों की गिरफ्तारी के बाद  बाकी 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिला में गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम घोंट में 26 दिसंबर 2025 को घटित हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया ने 26 दिसंबर 2025 को थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपीगण प्रकाश सोनवानी, लल्लू सोनवानी, डीहू सोनवानी सहित अन्य ने प्रार्थीया के साथ अश्लील हरकतें कीं, छेड़खानी की और घर में घुसकर मारपीट की. प्रार्थीया अपने रिश्तेदार के घर ग्राम घोंट गई थी और 25 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे किराना दुकान में सामान खरीदने के दौरान आरोपीगण ने अश्लील इशारे किए और उसके हाथ पकड़ लिया. प्रार्थीया ने अपने हाथ छुड़ाकर घर के अंदर चली गई.
कुछ समय बाद आरोपीगण घर में घुसकर गाली-गलौच और हथियारों से मारपीट करने लगे. प्रार्थीया के पति और रिश्तेदार आए तो आरोपी उनके साथ भी मारपीट में शामिल हो गए. प्रार्थीया और अन्य परिजनों का डॉक्टरी परीक्षण किया गया. शिकायत के आधार पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 499/2025 के तहत धारा 333, 296, 251(2), 115(2), 74, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. और मामले की जांच शुरु की गई.
शुरुआती गिरफ्तारी में आरोपी प्रकाश सोनवानी, लल्लू सोनवानी, डीहू राम सोनवानी को 28 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया था. इस मामले में आरोपीगण की संख्या बढ़ने और विधिक प्रक्रिया के अनुसार धारा 191(2) BNS जोड़ी गई और धारा 3(5) BNS हटाई गई. बाकी आरोपी ईश्वर सोनवानी, भीमा सोनवानी और लालाराम सोनवानी को तलब कर हिरासत में लिया गया. 4 फरवरी 2026 को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर घटना की पूछताछ की। आरोपियों ने घटना को कबूल किया और पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर रायपुर अदालत भेज दिया.
गिरफ्तार
ईश्वर सोनवानी, पिता सुखी राम सोनवानी, उम्र 28 साल
भीमा सोनवानी, पिता सुखी राम सोनवानी, उम्र 27 साल
लालाराम सोनवानी, पिता सुखी राम सोनवानी, उम्र 40 साल
सभी आरोपी ग्राम घोंट, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB